फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। डिग्री कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने मैजापुर चीनी मिल के दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पिता ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा कि उसकी 21 वर्षीय बेटी बीते 15 अगस्त को डिग्री कॉलेज गयी थी। घर वापस आते समय मैजापुर चीनी मिल के अशोक तिवारी व हरिकेश शर्मा ने उसे घर पर छोड़ने के लिए कहा। पिता के मुताबिक बेटी के मना करने पर उसे रुमाल सुंघाकर गाड़ी पर बैठाकर छिटनापुर रेलवे क्रासिंग के पास गन्ने के खेत में ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता की चीख पुकार सुनकर कुछ चरवाहे व एक दुकानदार ने मौके पर जाकर देखा व पीड़िता से जानकारी लेकर उसके घर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को घर ले आये। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी का उसके पड़ोसी के घर बराबर आना जाना रहता था।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें