फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 10 करोड़ का लोन

Fri, 24 Nov 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आजीविका मिशन से जुड़े 1000 महिला स्वयं सहायता समूहों को शासन के निर्देश पर 10 करोड़ का लोन देने की तैयारी है। इस धनराशि की मदद से समूह आजीविका उपाय को बेहतर कर सकेंगे। नया उद्योग लगाने के साथ ही पहले से चल रहे कार्य को अधिक गति दे सकेंगे। इसके लिए जिले के 100 स्वयं सहायता समूहों को लखनऊ में प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जिले में करीब 14 हजार स्वयं सहायता समूहों का निर्माण किया गया है। इन समूहों के माध्यम से कई तरह के कुटीर उद्योग व अन्य व्यवसाय संचालित किए जा रहे हैं। जिससे महिलाएं तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकें। इनमें से छह माह पुराने 9300 स्वयं सहायता समूहों में से बेहतर कार्य करने वाले एसएचजी को एक लाख रुपये के कैश क्रेडिट लिंकेज यानी सीसीएल का लाभ दिया जाना है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को उनकी क्षमता व कमाई के आधार पर चयनित करने की प्रक्रिया गतिमान है।
जिला मिशन मैनेजर नीलांबुज श्रीवास्तव ने बताया कि 25 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 100 महिलाओंं को प्रतीकात्मक रूप से चेक दिया जाएगा। जबकि सभी एक हजार स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में आनलाइन तरीके से धनराशि बैंक की ओर से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें