फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ठप सर्वर ने विद्यार्थियों को किया निराश

Fri, 24 Nov 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्रीलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पिछले 18 नवंबर से आवेदन, काउंसिलिंग व प्रवेश के साथ ही परीक्षा फाॅर्म भरा जा रहा है। लेकिन बृहस्पतिवार को सर्वर में खामी के चलते विद्यार्थी कॉलेज से लेकर साइबर कैफे तक चक्कर काटते रहें। बावजूद इसके उनका प्रवेश शुल्क और काउंसिलिंग फीस अटक गई।
विज्ञापन

बीए, बीएससी, बीकाम तृतीय व पंचम के अलावा एमए, एमएससी और एमकाम तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा फाॅर्म भी भरा जा रहा है। ऐसे में बृहस्पतिवार को तकनीकी खामियों के चलते सर्वर ठप हो गया। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं हो सकी। छात्र अखिलेश सिंह ने बताया कि उसका पेमेंट लटक गया। कॉलेज से साइबर कैफे तक कई चक्कर लगाए। पैसा वापसी के लिए 72 घंटे का इंतजार करने को कहा गया है।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने बताया कि एक घंटे सर्वर में दिक्कत आई थी। इसे ठीक करा दिया गया है। 25 नवंबर तक विद्यार्थियों प्रवेश व परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। वहीं, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें