फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति का भुगतान रोक कर मांगा ब्योरा

विज्ञापन
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में जिला योजना की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष सांसद कैसरगंज बृजभूष? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक अध्यक्ष सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने की। योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही जनसमस्याओं पर चर्चा की। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी और जनप्रतिनिधियों से कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य विभाग में आपूर्ति का भुगतान रोक कर दो वर्ष में हुई आपूर्ति का ब्यौरा मांगा है। मनरेगा में अनियमितता पर प्रधान व सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पचपुती जगतापुर विकासखण्ड मनकापुर में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोपी तत्कालीन पंचायत सचिव कौशल किशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पंचायत उद्योग झंझरी से वित्तीय वर्ष 2018-19 में आपूर्ति की गई सामग्रियों की जांच कराने तथा वहां पर कई वर्षों से तैनात सचिव को चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम प्रधानों ने लाभार्थियों को विपक्षी बताकर शौचालय की सहायता राशि नहीं दी है। ऐसे मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।
पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान योजनाओं के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की पाइपें प्रयोग किए जाने की शिकायत आईं, जिस पर निर्देश दिए गए कि एक्सईएन जल निगम तत्काल उनकी मरम्मत कराएं तथा अधोमानक सामग्रियां प्रयोग करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई करें। रामपुर खरहंटा, रानीजोत, परसागोडरी, केशव नगर ग्रंट, कूक नगर ग्रंट, पारासराय, सालपुर धौताल, कोटिया मदारा, मलौना, सोनापार, करमडीह कला में पेयजल आपूर्ति लीकेज से न होने पर एक्सईन को ठीक कराकर जलापूर्ति सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में आपूर्ति के भुगतान रोकने का निर्देश दिया और वर्ष 2018-19 व 2019-20 में हुई खरीद का ब्यौरा मांगा। आयुष्मान भारत से गोल्डेन कार्ड देने का निर्देश दिया। बीएसए को 10 दिनों में बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी को प्रधानमंत्री सड़कों के मरम्मत कराने, बिजली विभाग को बिना लाइन के बिजली बिल भेजने पर फटकार लगाई। पेंशन योजनाओं का निस्तारण दीपावली से पहले करने का निर्देश दिया।
अन्य योजनाओं की समीक्षा किया। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर, सीडीओ आशीष कुमार, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, गौरा प्रभात वर्मा, तरबगंज प्रेम नरायण पांडेय, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, एडीएम रत्नाकर मिश्र, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह, विधायक करनैलगंज प्रतिनिधि धर्मेन्द सिंह, विधायक मेहनौन प्रतिनिधि मनोज तिवारी, विधायक मनकापुर प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे, नगर पालिका अध्यक्ष गोंडा उज्मा राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें