फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, आज बदला रहेगा यातायात

Thu, 26 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज में अयोध्या मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग। - संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज/ टिकरी। अयोध्या में आयोजित चैत्र रामनवमी मेले को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।
विज्ञापन

कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या के नए घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस मार्ग से आने-जाने वाले सभी वाहनों को अब लोलपुर फोरलेन की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। यह व्यवस्था शुक्रवार रात्रि तक प्रभावी रहेगी।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रामनवमी मेले के मद्देनजर शिवदयालगंज तिराहे पर बुधवार रात से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिवदयालगंज तिराहे और दुर्गागंज माझा स्थित सरयू पुल से पहले बैरिकेडिंग की गई है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एएसपी व सीओ को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें