फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद के लिए भीड़ देख सचिव बेहोश, लौटे अन्नदाता

Fri, 08 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती सचिव बृजेंद्र शर्मा।
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। छपिया के साधन सहकारी समिति, तिरुखा में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब किसानों की भीड़ देख सचिव बृजेंद्र शर्मा बेहोश हो गए। आननफानन उन्हें सीएचसी छपिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस वजह से खाद का वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

एडीओ सहकारिता राम सजीवन पांडेय ने बताया कि समिति पर 700 बोरी यूरिया आई थी। शुक्रवार को इसका वितरण होना था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी मौजूद थी। गोदाम से पांच सौ मीटर पहले खाद लेने आए किसानों की भीड़ देखकर समिति के सचिव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सीएचसी छपिया पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया की ब्लेड प्रेशर बढ़ जाने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ गया था। अब स्थिति सामान्य है।
समिति पर खाद वितरण न हो पाने से सुबह से लाइन में लगे किसान निराश लौट गए। किसान राम मनोरथ, सुमिरन, राम उजागर, संतराम, रोहित कुमार, रमेश कुमार, जगप्रसाद आदि किसानों ने बताया की खाद वितरण होने की सूचना पर वह लोग सुबह से ही समिति पर पहुंच गए थे। खाद न मिलने से किसान मायूस दिखे।
विज्ञापन



सुबह से ही लगी रही किसानों की कतार
खरगूपुर (गोंडा)। साधन सहकारी समिति भटपी व नरायनपुर माफी में सुबह से ही किसानों की लाइन लगी रही। किसानों ने पहले से आधार जमा कर दिया था। भटपी के सचिव अखिलेश कुमार पांडेय व अध्यक्ष महादेव शुक्ला ने बताया कि यहां 300 बोरी यूरिया मिली थी। इसे किसानों में वितरित किया जा रहा है। बी पैक्स नरायनपुर माफी के सचिव दिलीप कुमार शुक्ला व अध्यक्ष गीता देवी पत्नी शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि यूरिया का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें