फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस पर हमले के आरोपी की तलाश तेज

Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। पुलिस टीम को एसयूवी से कुचलने के प्रयास व हेड कॉन्स्टेबल पर रिवॉल्वर के बट से हमला करके भागे बदमाश की तलाश तेज हो गई है। हालांकि जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो जिलों के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को लगाया गया है। रविवार को गोंडा व सिद्धार्थनगर की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
विज्ञापन

एसयूवी मालिक पीड़ित इजहार ने बताया कि उनके चाचा मोहम्मद मुकीम पूर्व सांसद व इटवा से विधायक रह चुके हैं। तभी से एसयूवी उनके चाचा के पास थी। एसयूवी पर विधानसभा सचिवालय व पूर्व विधायक का स्टिकर लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी बदमाश एसयूवी चुराकर भागते समय उसमें रखा उनका मोबाइल फेंक गया था। मोबाइल बरामद हो गया है। रविवार को सिद्धार्थनगर व गोंडा की एसओजी के साथ ही सर्विलांस सेल की टीम ने मौके का मुआयना किया है। साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से एक अन्य बिना नंबर एसयूवी को चिह्नित किया गया है। पुलिस को आशंका है कि वाहन चोरों का गैंग बड़ा हो सकता है। बड़े वाहनों से दूर-दराज के जिलों में जाकर वाहन चोरी की जा रही है। इसके नेटवर्क कई जिलों में होने की आशंका है। ऐसे में सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या और सुल्तानपुर जिले की टीमों को सतर्क किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें अलग-अलग स्तर पर काम कर रहीं हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुलिस मुस्तैदी की खुली पोल..
दुस्साहिक वारदात के बाद पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीन थानों की पुलिस एसयूवी सवार एक बदमाश को दबोच नहीं पाई। इतना ही नहीं, सरेआम हेड कॉन्स्टेबल पर रिवॉल्वर के बट से हमला कर बदमाश भाग निकला। वहीं, पुलिस ताकती रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें