गोंडा। बाइक चुराने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेचने और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार वजीरगंज पुलिस ने बाइकों की चोरी और नंबर प्लेट बदलकर बेचने के आरोपी नगर कोतवाली के ग्राम बुधईपुरवा पूरे शिवाबख्तावर निवासी ज्ञानचंद्र पांडेय के खिलाफ पांच नवंबर 2024 को गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। सुनवाई के दौरान मुकदमे के साक्ष्य, तथ्य, अपराध की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट नम्रता अग्रवाल ने आरोपी ज्ञानचंद्र पांडेय का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया। (संवाद)