फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक से टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत

Sat, 02 May 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महेश की फाइल फोटो व मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
खरगूपुर। गोंडा-बहराइच मार्ग पर मल्लापुर धर्मकांटा के पास शुक्रवार देर शाम बाइक से टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इटियाथोक के सोनापार कोटिया निवासी महेश चौरसिया (37) शुक्रवार को अपने मामा की शादी में स्कूटी से दुबहा बाजार गए थे। वहां से देर रात लौटते समय मल्लापुर धर्मकांटा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार शिवम निवासी आर्यनगर से महेश की स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महेश व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने महेश को मृत घोषित कर दिया। शिवम की हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतक के चाचा मनीष ने बताया महेश गुजरात के सूरत में कपड़ा फैक्टरी में नौकरी करते थे। छह माह पहले वह गांव लौट आए थे। यहां डीजे बजाने का काम करके परिवार का गुजारा करते थे। छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि हादसे का शिकार हुए महेश व शिवम हेलमेट नहीं लगाए थे। इंस्पेक्टर कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में युवक की मौत की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
मृतक महेश तीन भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई संदीप व कुलदीप हैं। देर रात महेश की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। महेश की मां अनीता देवी, पत्नी सीमा के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महेश के दो बेटे पांच वर्ष का बेटा अंश उर्फ आदर्श व छह माह का रुद्रांश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें