फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, एक की मौत

Sat, 02 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी राजेश प्रजापति के मासूम बेटे अमन (5) और विवेक (8) खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से डूब गए। इससे अमन की मौत हो गई। विवेक को बचा लिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अमन और विवेक गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास खेल रहे थे। तभी सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर दोनों डूबने लगे। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तुरंत दोनों को गड्ढे से निकाला। मगर तब तक अमन की मौत हो चुकी थी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें