फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूलों में लौटी रौनक, रोली-चंदन व फूल से बच्चों का स्वागत

Tue, 01 Jul 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मथुरा चौबे में स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत करतीं ​शि​क्षिकाएं। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पसका/विश्नोहरपुर/मनकापुर/शाहपुर/बेलसर (गोंडा)। गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को खुले परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने रोली-चंदन व फूल से स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। सूने पड़े स्कूलों में रौनक लौट आई। पहले दिन कई स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

नगर के कंपोजिट स्कूल इमामबाड़ा में प्रधानाध्यापक शम्स तवरेज व शिक्षामित्र रूमी ने बच्चों से फीता कटवाकर विद्यालय में प्रवेश कराया। मथुरा चौबे में खुशबू सिंह ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। पथवलिया में प्रधानाध्यापक अलका गुप्ता, वंदना मिश्रा आदि ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
परसपुर के प्राथमिक विद्यालय पूरे तालुकदार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमाकल्पी, बेलवानोहर, नवाबगंज के इंदरपुर, मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा आज्ञाराम, करनैलगंज के रामपुर व बेलसर के पूरे मोहन में रोली-चंदन व फूल मालाओं से बच्चों का स्वागत किया गया। बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय परिसर के सजाया गया था। बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। साथ ही पाठन-पाठन शुरू किया गया। इस दौरान बच्चों को कॉपी-किताब व पुस्तकें दी गईं।
विज्ञापन

बेलवानोहर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में छह बच्चों का नामांकन किया गया। रामपुर विद्यालय में बच्चों को पेंसिल रबर देकर हौसला बढ़ाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पठन-पठन शुरू हो गया है। इस दौरान अभिषेक सिंह, बलजीत सिंह कनौजिया समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें