गोंडा। जिले में नए स्कूलों को सरकारी सहायता दिए जाने की कार्रवाई आगे बढ़ी है। शासन की ओर से मांगी गई जांच रिपोर्ट बीएसए ने भेज दी है। इसमें चार स्कूल शामिल हैं, जिनको सहायता प्राप्त की सूची में शामिल किए जाने के लिए शासन ने रिपोर्ट मांगी थी। माना जा रहा है कि सरकारी सहायता मिलने पर युवाओं को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिल सकेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बीएसए विनय मोहन वन ने बताया कि शासन से मांगी गई रिपोर्ट भेज दी गई है।
शासन ने परसपुर के इंडिया इंडियन पब्लिक गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल मिझौरा खास, परसपुर ग्राम्य विकास बालिका जूनियर हाईस्कूल, देवता प्रसाद जगदंबा प्रसाद बालिका जूनियर हाईस्कूल व जगदंबा प्रसाद स्मारक बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पोर्टरगंज को अनुदान सूची में शामिल किए जाने के लिए जांच करके रिपोर्ट मांगी थी। इसमें स्कूलों के प्रबंधक से पूरी जानकारी की गई और स्कूल की स्थिति की रिपोर्ट तैयार की गई। बीएसए ने इसकी रिपोर्ट भेजी है।