फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 1,214 पंचायतों के 2,612 बेसिक स्कूलों में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रमों की धूम रही। इन स्कूलों में बच्चों को श्रावस्ती में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। छात्रों में अभियान को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन

वहीं, जिले में अभियान की शुरूआत करनैलगंज में विधायक अजय सिंह और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से व बभनजोत में गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने की। शहर से सटे मॉडल स्कूल रानीपुरवा में डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। बीएसए डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान से हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने की मुहिम शुरू हो गई है।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन तहसील करनैलगंज अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ, जहां सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह व करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि दीप जलाकर अभियान का आगाज किया। वहीं, बभनजोत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सबना घारीघाट में अभियान का शुभारंभ विधायक प्रभात वर्मा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि गरीब से गरीब परिवार के बच्चे भी अच्छी तालीम हासिल कर सकें। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। परिषदीय विद्यालयों को मिशन कायाकल्प के जरिए उच्चीकृत करते हुए स्मार्ट क्लासेज बनाई जा रही हैं। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने परसपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मधईपुर कुर्मी को गोद लिया है। उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व लघु नाटिका प्रस्तुत की।
बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 1,214 ग्राम सभाओं के 2,612 विद्यालयों में नामांकन के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसमें सभी ग्राम प्रधान, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग लिया जा रहा है। वहीं, डीएम ने रानीपुरवा झंझरी में नवागत बच्चों को फल व मिठाई देकर उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान संचालित करके सभी बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने की अपील की। कहा कि- छात्र-छात्राओं को समुचित ड्रेस में रखें तथा विद्यालय में अनुशासन कायम करें।
स्कूल चलो अभियान में नए छात्रों का प्रवेश तो शुरू ही है, साथ ही बीच में स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की भी खोज होगी। बेसिक स्कूलों में नहीं आने वाले छात्रों का ब्यौरा तैयार किया गया है। जिसमें सात से 10 आयु वर्ग के 1,330 छात्र स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसी तरह 11 से 14 आयुवर्ग के 896 छात्र स्कूलों से दूर हैं। अब इन छात्रों को स्कूल से जोड़ने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इन छात्रों को योजनाओं का लाभ देने के साथ ही अतिरिक्त सुविधा भी देने की तैयारी है, जिससे छात्र फिर से स्कूल आने लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें