फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूल चलो अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बुधवार से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। 2609 परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। 15 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत विद्यालय में नामांकन से छूटे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और नए प्रवेश बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान शिक्षक घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही विद्यालयों और गांवों में रैलियां, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा नामांकन अभियान आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह सुनिश्चित करने का प्रयास होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
अभियान के माध्यम से विशेष रूप से ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी, जो अब तक विद्यालय में नामांकित नहीं हैं या किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों और समाज के लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें