फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 इंटर कॉलेजों की रद्द होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री के मिशन सौ दिन की प्राथमिकताआें की अनदेखी पर जिले के 11 इंटर कॉलेजों को चिह्नित कर इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सौ दिन पूरे होने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभियान की समीक्षा के बाद इन 11 कॉलेजों को चिह्नित करके इनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति की है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि इन कॉलेजों ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे इन कॉलेजों की मान्यता को निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा सत्तासीन होने पर सौ दिन के कार्य तय किए गये थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी 485 कॉलेजों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ही वेबपेज तैयार करना था और हर छात्र की ई-मेल आईडी तैयार करनी थी। यह प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा परिणाम आने से पहले पूरी करनी थी। सीएम की प्राथमिकता में होने के बाद भी 11 कॉलेजों ने दोनों में से एक भी निर्देश का पालन नहीं किया। सौ दिन पूरे होने पर विभाग ने समीक्षा की तो इसका खुलासा हुआ। इस पर डीआईओएस ने कड़ा कदम उठाया है। मामला सीएम की प्राथमिकता से जुड़ा होने के चलते कार्रवाई भी तय कर दी है।
डीआईओएस ने इन 11 कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही मान्यता रद्द होने के बाद इन कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब दो हजार छात्रों को नजदीकी कॉलेजों में संबद्ध करने की तैयारी भी हो रही है। बताया जा रहा है कि सौ दिन में कार्य पूरे कराने के लिए कॉलेजों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन कॉलेजों ने निर्देशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

इन कॉलेजों पर हो रही कार्रवाई
किसान हायर सेकेंडरी स्कूल केवशपुर पहाडवा झंझरी, जीबी इंटर कॉलेज जमुनियाबाग खोरहंसा झंझरी, पीपीडीसीबीएसएच स्कूल तेलहा बेलसर, एसएमकेडीआई सीपीएन तिवारी इंटर कॉलेज पकवान गांव बेलसर, रामाबाई आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज सबरपुर छपिया, जीएसबीपी इंटर कॉलेज सुधाकरनगर परसपुर, श्रीबीएल कमलापुरी इंटर कॉलेज बभनजोत, लेट सीएसएसएनएसयूएमबी साकीपुर नवाबगंज, आरए यादव स्मारक इंटर कॉलेज बगदरग्रंट छपिया, गुरू प्रसाद नीलम देवी उच्चतर माध्यमिक चारू छपिया और श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहांस मनकापुर की मान्यता रद्द करने की शासन से संस्तुति की गई है।
शासन की प्राथमिकता के कार्यों में जिन 11 इंटर कॉलेजों ने लापरवाही बरती है, उनकी मान्यता निरस्त करने की संस्तुति शासन को भेजी गई है। राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें