फोटो-6-गोंडा में नगर कोतवाल को तहरीर देते अविनाश सिंह। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का विरोध तेज होता जा रहा है। सत्य संस्था के अध्यक्ष रीतेश यादव के बाद बुधवार को इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर भारतीय फिल्म मेकर लीनामणि मेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर देखा। जिसमें मां काली के चित्र को सिगरेट पीते हुए दर्शाया गया है।
फिल्म निर्माता ने उक्त फिल्म से हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। ऐसे में लीनामणि मेकलई सहित उक्त फिल्म बनाने वाली पूरी टीम के विरुद्ध केस दर्ज करने के साथ फिल्म को प्रदर्शन से प्रतिबंधित कराया जाए। इस दौरान पंडित विनय मिश्र, उमानाथ तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)