फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध व स्परों से टकराने लगी सरयू की लहरें

विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज में बासगांव में भरा पानी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू (घाघरा) का जलस्तर तेजी से बढ़ कर खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर पहुंच गया है और जलस्तर का बढ़ना लगातार जारी है। घाघरा का जलस्तर इसी तरह का बढ़ता रहा तो सोमवार से बांध के आसपास बसे 200 गांव में जबरदस्त तबाही का मंजर शुरू हो जाएगा। घाघरा का जलस्तर रविवार की सुबह सीजन के सबसे चरम को पार कर गया।
विज्ञापन

जानकारों का अनुमान है की शाम तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर से भी ऊपर तक जा सकता है। जिससे बांसगांव व सकरौर भिखारीपुर रिंग बांध पर चल रहे निर्माणाधीन स्परों व दोनों बांधों को खतरा पैदा हो गया है। हवा के साथ घाघरा नदी में उठ रही लहरें अब सीधे निर्माणाधीन स्परों व बांध से टकरा रही हैं। जिससे कटान का खतरा बढ़ गया है। बांसगांव के पास निर्माणाधीन स्परों का कुछ हिस्सा घाघरा नदी काटकर बहा ले गई है। फिर भी सिंचाई विभाग का दावा है की स्पर व बांध को कोई खतरा नहीं है। मौके पर कैंप कर कटान वाले हिस्सों को सही करने का काम चल रहा है।
इधर नदी के रुख को देखकर बांध के आसपास बसे गांवों में दहशत व्याप्त हो गई है। गांव वालों का कहना है कि हर बार सरकारी दावों के विपरीत नदी से बांध को सुरक्षित नहीं किया जा रहा है। जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नकहरा, मांझा रायपुर, बांसगांव, कमियार, नैपुरा व परसावल सहित बेहटा जैसे गांवो के लोग अपना जरूरी सामान लेकर बांध पर शरण ले रहे हैं। घाघरा घाट स्थित केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को सुबह 8 बजे तक घाघरा का जलस्तर 106 दशमलव 576 था जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर था मगर 10 बजे मिली सूचना के अनुसार घाघरा का जलस्तर बढ़कर 506 दशमलव 596 पर पहुंच गया जोकि खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर था जानकारों का कहना है कि शाम 4 बजे की रिपोर्ट में 58 सेंटीमीटर उसके बाद देर शाम तक दो फिट पार कर गई। तो वहीं घाघरा से जुड़े विभिन्न बैराजो में पानी का डिस्चार्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा। जिससे आने वाले दिनों में घाघरा की बाढ़ से निजात मिलने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। नदी में हो रहा कुल डिस्चार्ज 2 लाख 88 हजार 190 क्यूसेक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज में भी सरयू में बाढ़ जैसी स्थिति
करनैलगंज नगर से मात्र तीन किलोमीटर दूर सरयू नदी का भी जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। 6 इंच ऊंचा जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिससे नदी व आस-पास के गांव में जलभराव शुरू हो गया है और इसी तरह जलस्तर का बढ़ना जारी रहा तो 2 दिन बाद सरयू घाट के आस-पास के गांव में पानी भरना शुरू हो जाएगा। सरयू नदी के तट कटरा घाट पर बने सरयू पुल स्नान घाट के पास तेजी से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है और नदी के अंदर से अब पानी बाहर आना शुरू हो गया है। जिससे आसपास के खेत जलमग्न होने लगे होने लगे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि एक-दो दिन में सरयू का पानी आसपास के गांव में पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें