फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सफाईकर्मी की पिटाई, कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। सफाईकर्मी की पिटाई के मामले में कौड़िया पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत पूरे पाठक में न्याय पंचायत रोस्टर का काम चल रहा था। इसी दौरान गांव के तारकेश्वर तिवारी ने सफाई कर्मी दिनेश कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारियों को अपशब्द कहे और उनकी पिटाई कर दी। पीड़ितों ने कौड़िया थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय के बाद थाने पहुंचकर भी विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। इस मौके पर देवमणि शुक्ल, लोकनाथ शुक्ल, सरिता कश्यप, लखन लाल पासवान, उदय राज, रामकृपाल, पंकज शुक्ल, राजीव मिश्र, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें