फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नजूल की जमीन पर अवैध निर्माण को प्रशासन ने रोका

Tue, 21 Jul 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उतरौला रोड स्थित नजूल की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए चल रहे निर्माण कार्य को मंगलवार को प्रशासन ने रुकवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराया और संबंधित पक्ष को विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद सिंह ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उतरौला रोड पर नजूल की भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना था कि नजूल की भूमि को फ्री होल्ड कराए बिना उस पर भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत नहीं किया जा सकता।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए। इसके बाद मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें