फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा नगर पालिका के ईओ का वेतन रोका

Tue, 06 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा में नाला निर्माण कार्य समय से पूरा न होने और कई वार्डों में स्वीकृत कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतराम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिस संस्था ने अब तक कार्य पूरे नहीं किए, उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने नाली-नाला निर्माण समेत विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी। कार्यों में देरी मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर पंचायत धानेपुर में कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर ईओ रागिनी वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने और कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए। तरबगंज में भी कार्यों की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर ईओ अमरनाथ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। यहां कराए गए और वर्तमान में चल रहे सभी कार्यों की जांच होगी। परसपुर में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर ईओ अनुराग शुक्ल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ नगर पंचायत के कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को विकास कार्य समय से पूरे कराने और गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा समेत नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें