फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूमधाम से संत रविदास जयंती की मनाई, निकाली शोभायात्रा

Wed, 12 Feb 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संत रविदास की जयंती बुधवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। शहर के मकार्थीगंज में डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोंडा के पूर्व डीएम व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रामबहादुर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत रविदास आजीवन देश के अनेक राज्यों में मानवता के रक्षक बनकर कार्य करते रहे। हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करने व प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायन ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष भवननाथ पासवान, एसपी सिंह, आशाराम सरोज, जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद, महामंत्री बीपी विवेक, मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
नवाबगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के कटरा कुटी धाम मंदिर पर संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। महंत स्वामी चिन्मयानंद दास ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. अरुण सिंह ने किया। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सुभागपुर स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती का आयोजन किया गया। लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार संत रविदास जयंती बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर शास्त्री नगर में मनाई गई। पूजा मनमोहिनी, मानस मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष आरके नारद ने कहा कि संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। शिवा प्रियदर्शनी, आकाश, विकास, हर्षित, दिव्या दिव्यदर्शनी, आदित्य, निशा, ज्ञानेश, मोहित मौजूद रहे।

कटरा बाजार संवाद के अनुसार संत रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा रामगढ़ गांव में स्थित बुद्ध मंदिर से चलकर पहाड़ापुर, असरना गांव के रास्ते पुनः गांव पर खत्म हुई। यात्रा में महापुरुषों की झांकी सजाई गई। आजाद समाज पार्टी के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष जयशंकर गौतम, केशव राम गौतम, गुफरान खान, विनोद गौतम, रामनिवास गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे।
मसकनवा संवाद के अनुसार संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती रविदास धर्म मंदिर सेवा समिति ढढ़ौवा मेहनिया में मनाई गई। विधायक प्रभात वर्मा ने शामिल होकर संत रविदास को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महंत पुजारी दास, हरिश्चंद्र वर्मा, रामचरण भारती, गंगाराम भारती, राजेंद्र भारती, अनिल पटेल, सूर्य प्रकाश वर्मा, डाॅ. जितेंद्र राव उपस्थित रहे।



सपा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी किया याद
गोंडा। संत रविदास जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महान संत थे। उन्होंने जातिवाद का भेदभाव मिटाकर लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजेश यादव ने किया। विनोद कुमार श्रीवास्तव, फहीम अहमद पप्पू, सुशीला गौतम, अजय गौतम, शहान अख्तर, अफजल खां, शिव संपति सिंह, साहब राम यादव उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। उनकी विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, जलील अहमद खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, शाहिद अली कुरैशी सभासद, जैनुल आब्दीन खान, वाजिद अली, अजय कुमार रस्तोगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें