फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैडम, बेटे की मौत का प्रमाणपत्र दिलवा दें

Wed, 12 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। धानेपुर नगर पंचायत में बुधवार शाम को हुए नागरिक संगम में सीताराम ने अपने पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बीडीओ राजेंद्र प्रसाद यादव से कारण पूछा। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि आवेदक के पास उपलब्ध प्रपत्रों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत कराएं।
विज्ञापन

मणिकांत कौशल ने जिलाधिकारी से आवास की मांग की। जिलाधिकारी ने डूडा व अन्य मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के लिए कहा। जिलाधिकारी ने श्रीराम जानकी नगर वार्ड का निरीक्षण किया। नाली की साफ-सफाई, सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण को देखा।
पटरी पर सिंगल यूज प्लास्टिक गिलास देखकर ईओ को अभियान चलाकर जुर्माना लगाने को कहा। निरीक्षण में वार्ड निवासी शफीक से पूछा कि कूड़ा कहां फेंकते हो। कूड़ादान कहां है। उसने गोलमोल जवाब दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि तत्काल कूड़ादान रखें। लोगों ने जल निकासी, पेंशन, आवास, अतिक्रमण सहित अन्य समस्याएं रखीं। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के माध्यम से गोद भराई की रस्म भी कराई गई। कार्यक्रम का संचालन डीपीएम नितेश राठौर ने किया। कार्यक्रम में एडीएम आलोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, प्रभारी डीएसओ रविंद्र सिंह, ईओ रागिनी वर्मा, प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा, लेखपाल रविंद्र कुमार, हितेश तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, रक्षाराम वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें