फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहर हादसे के पीड़ितों से मिले सदर विधायक

Fri, 08 Aug 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। इटियाथोक के बेलवा बहुता में तीन अगस्त को नहर में बोलेरो गिरने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। शुक्रवार को भाजपा के सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व झंझरी के ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

विधायक ने रामललन के दोनों बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का भरोसा दिलाया। रघुकुल विद्यापीठ में प्रवेश के लिए कहा। मृतकों के परिजन प्रह्लाद गुप्ता व रामललन वर्मा को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर बबलू मिश्र, शिवम तिवारी, विन्नू पांडेय, त्रिवेणी दूबे, अमित तिवारी, आलोक मिश्र, इंस्पेक्टर मोतीगंज अरविंद यादव भी मौजूद रहे।



केहका बांधब राखी



नहर हादसे में अपने इकलौते भाई अमित को खोने वाली रागिनी दरवाजे के सामने बैठी रो रही थी। कहा कि हमार भैया अमित अब नाही हय, केहका राखी बांधब। हमार भैया हम्मय बहुत मानत रहे। आसपास के लोग उसे समझा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें