फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक न मिलने की अफवाह से भगदड़

Sat, 12 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
नमक लेने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को जंगल में आग की तरह फैली नमक न मिलने अफवाह ने भगदड़ मचा दी। हर कोई किराना की दुकानों की तरफ भाग रहा था कि जिससे पूरे शहर में अफरातफरी फैल गई। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने दुकानें बंद करा दी और नमक न बेचने की हिदायत दी। शनिवार को पूरा दिन नमक ऊंचे दामों में चोरी चुपके बिकता रहा।  
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब छह बजे से जनरल मर्चेंट की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई थी। हर कोई नमक मांग रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुए नोटों की किल्लत के बाद अब नमक व चीनी की होगी किल्लत के मैसेज ने सबके होश उड़ा दिए।

रोडवेज बस स्टॉप, चौक बाजार सहित शहर के सभी मोहल्लों व बाजारों में किराने की दुकानों पर भारी भीड़ जुट गई। नमक बंद होने व काफी महंगा होने की आशंका जता लोग काफी मात्रा में नमक खरीदने लगे। स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि लोग दुकानों से नमक लूटने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रही। अंत में दुकानों को बंद कर दिया। दूसरे दिन दुकानें खुली लेकिन सारे दुकानदारों ने नमक खत्म हो जाने का बहाना बताना शुरू कर दिया।  ऐेसे में चोरी चुपके से ऊंचे दाम पर लोग नमक खरीदते बेंचते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें