फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमि विवाद में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, घर के पास मिला शव

Wed, 09 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अविनाश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर नगर पंचायत से सटे ख्वाजाजोत पांडेयपुर देवरहना में बुधवार को आरएसएस के मुजेहना खंड बौद्धिक प्रमुख अविनाश मिश्र (23) की हत्या कर दी गई। शव घर से 50 मीटर दूर पड़ा मिला। पिता कमला प्रसाद मिश्र ने भूमि विवाद में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी को लगाया है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब नौ बजे किसी के बुलाने पर अविनाश घर से बाहर गए थे। मगर देर रात तक वह नहीं लौटे।
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अविनाश का शव घर से करीब 50 मीटर दूरी पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पिता कमला प्रसाद ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने बेटे की हत्या की है। सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। मुंह व नाक से खून आने की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें