फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ई रिक्शा पलटा, पेशी पर जा रहे किसान की मौत

Wed, 09 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/बालपुर/हलधरमऊ (गोंडा)। बड़गांव ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह अचानक सामने एक वाहन आ जाने से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में पेशी के लिए कचहरी जा रहे ई रिक्शा सवार देहात कोतवाली के लखईपुरवा उकरा विशुनपुर बैरिया निवासी किसान राम सिंह वर्मा (62) की मौत हो गई।
विज्ञापन


राम सिंह बुधवार सुबह करीब नौ बजे गांव के कुछ लोगों के साथ ई रिक्शा से कचहरी जा रहे थे। नगर कोतवाली के बड़गांव ओवरब्रिज के पास ई रिक्शा पलट गया। स्थानीय लाेगों ने ई रिक्शा को सीधा किया। घायल राम सिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पत्नी राजपति, बेटे भगवानदीन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें