फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरपीएफ ने यात्रियों को लौटाए ट्रेन में छूटे दो बैग

Fri, 13 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आरपीएफ ने शुक्रवार को ट्रेन में छूटे दो यात्रियों के बैग सुरक्षित लौटाए। पंजाब के फाजिल्का निवासी धर्मेंद्र का बैग 12556 ट्रेन के जनरल कोच में छूट गया था। 139 पर सूचना मिलने के बाद गोंडा में बैग उतारकर सुरक्षित रख लिया गया। सत्यापन के बाद एएसआई संजय कुमार ने उन्हें बैग सौंप दिया। इसमें 15 हजार रुपये के नए कपड़े थे।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने बताया कि दूसरे मामले में पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी नबी हुसैन शेख को उनके बेटे का बैग लौटाया गया। उनका बेटा छह नवंबर को 15008 ट्रेन से यात्रा के दौरान बीमार हो गया था। आरपीएफ ने उसका सामान सुरक्षित रखकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बैग में मोबाइल, घड़ी, पासपोर्ट, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कपड़े थे। बैग समेत सामान की कीमत 60 हजार रुपये बताई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें