फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना लक्षण भी बढ़ सकती है शुगर, नियमित जांच से करें बचाव

Fri, 13 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज में बीपी चेक करतीं स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। बार-बार प्यास लगना, पेशाब आना और थकान महसूस होना शरीर में बढ़ती शुगर के संकेत हो सकते हैं। मगर जरूरी नहीं कि मधुमेह होने पर हर व्यक्ति में शुरुआती लक्षण दिखाई दें। आज विश्व मधुमेह दिवस है। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि नियमित ब्लड शुगर जांच, संतुलित खानपान और रोजाना शारीरिक गतिविधि अपनाकर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते ब्लड शुगर का स्तर भी सतर्क होने की जरूरत बता रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में 140 एमजी/डीएल से अधिक ब्लड शुगर या इसे नियंत्रित करने की दवा लेने वालों का अनुपात पांच साल में 12.4 से बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया है। महिलाओं में यह 8.7 से बढ़कर 17.6 प्रतिशत पहुंच गया है। पुरुषों में स्थिति महिलाओं की अपेक्षा अधिक चिंताजनक है।
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. निशांत पांडेय का कहना है कि बार-बार प्यास लगने और पेशाब आने की समस्या पर तत्काल जांच कराएं। बिना अधिक काम किए थकान, कमजोरी महसूस होना, बिना वजह वजन कम होना, धुंधला दिखाई देना भी इसका प्रमुख लक्षण है। इसलिए इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

बचाव के लिए अपनाएं ये आदतें
सेवानिवृत्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके सिंह का कहना है कि मीठे पेय पदार्थ, अधिक चीनी और अत्यधिक तले-भुने भोजन से बचें। भोजन में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फाइबर युक्त चीजें शामिल करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलने या व्यायाम की आदत डालें। वजन नियंत्रित रखें और लंबे समय तक बैठे रहने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें