फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कांवड़ियों के लिए रूटवार मेडिकल टीमें तैनात

Fri, 11 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खरगूपुर सीएचसी में रजिस्टर चेक करते सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। कजरी तीज मेले में कांवड़ियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रूटवार चिकित्सीय दल और एंबुलेंस तैनात की हैं। 13 और 14 सितंबर को सुबह सात बजे से मेले की समाप्ति तक टीमें मुस्तैद रहेंगी। चिकित्सीय दलों को जीवनरक्षक दवाएं, प्राथमिक उपचार किट और एंटी स्नेक वेनम साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल व जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक डॉ. आरपी सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी खरगूपुर का निरीक्षण कर कजरीतीज को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने कजरीतीज पर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
करनैलगंज से पृथ्वीनाथ मंदिर मार्ग, सरयू घाट करनैलगंज और पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर में चिकित्सीय दल तैनात रहेंगे। इनकी ड्यूटी दो पालियों में होगी। इसके अलावा दुखहरणनाथ मंदिर से करनैलगंज मार्ग पर भी सचल दल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें