फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक बाहर, अंदर परीक्षार्थी कर रहे सामूहिक नकल

Thu, 21 Jan 2016 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में बीते दिन डायट में प्रशिक्षण ले रहे बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन ही एग्जाम की पवित्रता पर सवाल उठ गए, जब परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस वीके दूबे ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षा प्रभारी फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सिंह को लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी, लेकिन मैनेज सिस्टम से चल रही इस परीक्षा में कोई सुधार नहीं आया, बल्कि वह पहले से भी ज्यादा मैनेज हो गई।

गुरुवार को अमर उजाला प्रतिनिधि ने भारत का भविष्य गढ़ने वाले भावी गुरुओं के निर्माण को लेकर हो रही इस परीक्षा का सच देखा तो असलियत उजागर हो गई।

भावी गुरु जी जो कल स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करेंगे, वे कक्ष के अंदर अपनी सीट छोड़ सामूहिक रूप से नकल कर रहे थे।

जबकि नकल को रोकने के लिए तैनात किए गए कक्ष निरीक्षक कमरे के बजाय बाहर घूमते हुए किसी सचल दल सहित अन्य किसी के आने की निगरानी कर रहे थे। जैसे ही कोई पहुंचता, वह तुरंत सावधान कर देते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें