फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोडवेज कर्मियों का फूटा गुस्सा, स्टॉल संचालक पर कार्रवाई की मांग

Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को रोडवेज कर्मियों ने बस अड्डे पर प्रदर्शन कर एआरएम कपिलदेव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में स्थित स्टॉल संचालक पर रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संघ के डिपो अध्यक्ष अनिल पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी एआरएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरुण भानु तिवारी समेत कई कर्मचारी नेता शामिल रहे। अरुण भानु तिवारी ने आरोप लगाया कि स्टॉल संचालक ने कंप्यूटर ऑपरेटर ऋतिक चतुर्वेदी के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी परिचालक जितेंद्र सिंह, चालक रवि सिंह, चालक सतीश शर्मा और रात्रि गार्ड अनुज यादव के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
कर्मचारियों ने संचालक का अनुबंध समाप्त करने की मांग करते हुए एआरएम कपिलदेव को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शाखा मंत्री सुबोध चंद्र बाजपेयी, राकेश शुक्ला, हरिश्चंद्र पांडेय, बब्बी कश्यप, विजय द्विवेदी, शशिकांत शुक्ला, हनुमान सिंह, शिवांश शुक्ला, जयप्रकाश पांडेय, पिंटू पासवान, राकेश जायसवाल, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें