फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज व जरवल रोड स्टेशन पर रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

Fri, 29 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। कैसरगंज के भाजपा सांसद करण भूषण सिंह के प्रयास से क्षेत्रवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्रालय ने जरवल रोड स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14673/14674 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और करनैलगंज स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15707/15708 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सांसद ने बीते मार्च में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि इन स्टेशनों पर ठहराव न होने से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी परेशानी होती है। जनहित से जुड़ी इस मांग पर सहमति जताते हुए रेल मंत्री ने ठहराव की स्वीकृति दे दी।
बृहस्पतिवार को रेल मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना सांसद को भेज दी गई। इन ट्रेनों के रुकने से करनैलगंज और जरवल रोड क्षेत्र के लोगों को पंजाब, बिहार व पूर्वाेत्तर राज्यों की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें