फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोडवेज ने 26 परिचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बसों के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर विभाग ने सख्ती दिखाई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने 26 नियमित, संविदा व आउटसोर्स परिचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की टीम की ओर से विभिन्न मार्गों पर बस संचालन के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आईं। जांच रिपोर्ट में बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने और बिना बुक किए गए सामान के परिवहन समेत अन्य अनियमितताएं मिलीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नोटिस देकर संबंधित परिचालकों को निर्देश दिया है कि वे तीन कार्य दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें