फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झमाझम बारिश से सड़कें लबालब

Sun, 30 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बहराइच रोड से तिवारीपुरवा होते हुए महादेवा ओवरब्रिज मार्ग पर भरा पानी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। बारिश के चलते शहर की कई प्रमुख सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़क और गड्ढों का अंदाजा न होने से दोपहिया वाहन चालक खासे परेशान दिखे। जलभराव के बीच वाहन धीरे-धीरे निकालने को मजबूर हुए। कुछ जगह कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों को भी संभलकर चलना पड़ा। शिवकुमार, राहुल, दिनेश, दीपक का कहना है कि बारिश के दौरान नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर भरा है। एलबीएस चौराहे के पास पंपिंग सेट से पानी निकाला गया। इस स्थान पर हाल में ही नाला बना है। इसके बाद भी जलभराव हो रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार पूरे जिले में करीब 50 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें