कार्यक्रम में मौजूद माताप्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र में पत्रकारिता जोखिम भरा काम है। आलोचना न बर्दाश्त करने वाले लोग ही पत्रकारों पर हमले करते है। निष्पक्ष पत्रकारिता से लोकतंत्र के साथ-साथ जनता की समस्याओं को भी बल मिलता है।
यह बातें रविवार को बलरामपुर के एक होटल में आयोजित मंडलीय पत्रकार सम्मेलन में विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कही।
उन्होंने कहा कि आज भी समाज में प्रिंट मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, वन निगम अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी, शीतला सिंह व राज कुमार श्रीवास्तव ने भी लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका पर अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बीते दिनों सीवान बिहार में हुई पत्रकार की हत्या के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष को एक ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में बलरामपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्र, अखिलेश्वर तिवारी, शशि भूषण शुक्ल, राम कुमार मिश्र, कैलाश वर्मा व घनश्याम मिश्र समेत तमाम पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।