फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चारों ओर बनेगा रिंग रोड, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडल मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए तीन ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य तो होगा ही, शहर के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ ही लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

रिंग रोड के प्रस्ताव के शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है। सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 160 पर भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए भारत सरकार व प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। ये जानकारी गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को दी।
सांसद ने बताया कि सितंबर 2020 को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर आए थे तो उसी समय रेलवे समपार संख्या 262, 263, 257, 245 तथा 160 पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन

इसके पहले 2016 में रेलवे समपार संख्या 262, 263 व 257 पर ओवरब्रिज निर्माण को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी। वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। रेलवे समपार संख्या 262 के लिए बजट का आवंटन भी हो चुका है और निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।
सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया ने बताया कि रिंग रोड का प्रस्ताव दिया गया था, ये शीघ्र ही स्वीकृत होगा। इसके साथ ही शहर में सीवर लाइन का भी प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग सुुभागपुर पर जाम लगा रहता है।
सुुुुभागपुर में रेलवे मालगोदाम होने के कारण यहां घंटों जाम की स्थिति रहती है और अक्सर गेट बंद रहता है। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक व सीएम को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही इसका भी इस्टीमेट तैयार कर शासन के समक्ष रखा जाएगा।
सांसद ने कहा कि मनकापुर रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर जाम रहता है। यहां भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव भेेजा गया है। सांसद ने कहा कि शीघ्र ही गोंडा का चहुंमुखी विकास दिखाई देखा।
कई सौगात और मिलेंगी। उन्होंने कहा कि गोंडा को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल चुकी है। इसके लिए 20 करोड़ का बजट जारी हो चुका है। सीएम से मुलाकात हो गई है। शीघ्र ही इसका शिलान्यास सीएम के हाथों होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें