फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युद्ध के साए में घर वापसी मुश्किल, तीन गुना महंगा मिला हवाई टिकट

विज्ञापन
छपिया निवासी परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करते दिनेश वर्मा। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गोंडा। इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण खाड़ी देशों में फंसे जिले के कई युवक अब महंगे टिकट लेकर वतन लौटने की तैयारी में हैं। हालात कुछ सामान्य होने के बाद सीमित संख्या में फ्लाइटों का संचालन शुरू हुआ है, जिससे लोगों को घर लौटने का रास्ता मिला है।
विज्ञापन

छपिया क्षेत्र के सेजलपुर निवासी दिनेश वर्मा दुबई में बुर्ज खलीफा के पास बरदुबई इलाके में रहकर क्लीनिंग कंपनी संचालित करते थे। क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बनने के बाद उनकी वतन वापसी के रास्ते बंद हो गए थे। अब फ्लाइट शुरू होने के बाद उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए टिकट बुक कराया है। दिनेश ने बताया कि उन्हें 10 मार्च की फ्लाइट मिली है। पहले जो टिकट 450 दिरहम यानी करीब 11,250 रुपये का मिलता था, वही अब 1270 दिरहम यानी लगभग 31,750 रुपये में मिला है। इसके बावजूद सुरक्षित घर लौटने के लिए उन्होंने महंगा टिकट लेना ही बेहतर समझा।
तिवारी पुरवा निवासी दद्दू प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे ने भी दुबई से मुंबई के लिए फ्लाइट बुक करवा ली है। लेकिन टिकट करीब तीन गुना महंगा मिला है। वहीं तरबगंज क्षेत्र के सेझिया पंडित पुरवा निवासी प्रहलाद चौहान इस समय इस्राइल में हैं। उन्होंने फोन पर परिवार को बताया कि वहां फिलहाल हालात सामान्य हैं और सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। तनाव के माहौल के बावजूद जिले के लोगों को अब धीरे-धीरे वतन लौटने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें