फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ राजकीय विद्यालयों में मानदेय पर पढ़ाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

Tue, 21 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते एडी बेसिक।
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर सात जुलाई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। शिक्षा विभाग ने आठ राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. रामचंद्र ने मानदेय के आधार पर इच्छुक सेवानिवृत्त शिक्षकों से पांच अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि शिक्षा निदेशालय और शासन के निर्देशों के तहत जिले में रिजर्व पूल शिक्षकों का गठन किया जाएगा। इन शिक्षकों की तैनाती उन विद्यालयों में की जाएगी, जहां लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं और इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज करनीपुर (तरबगंज), राजकीय इंटर कॉलेज तालागंज (छपिया), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हथियागढ़ (बभनजोत), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलौना (हलधरमऊ), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हिन्दूनगर खास (इटियाथोक), राजकीय हाईस्कूल बेलहरी बुजुर्ग (छपिया), राजकीय हाईस्कूल दौलतपुर (झंझरी) तथा राजकीय हाईस्कूल त्यौरासी (परसपुर) में रिक्त पदों पर रिजर्व पूल से शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
इच्छुक सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक 21 जुलाई से पांच अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन के साथ पीपीओ, शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन विषयवार आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें