तरबगंज ब्लॉक सभागार में विहिप की बैठक का शुभारंभ करते अतिथि। - संवाद
तरबगंज। विकासखंड सभागार में रविवार को विहिप की जिला स्तरीय बैठक में कार्ययोजना तैयार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि प्रांत समरसता पूर्णकालिक धर्मेंद्र ने कहा कि सनातनियों के हित में युवाओं को जोड़कर संगठन का विस्तार करें। उन्होंने कहा रामसेतु, अमरनाथ श्राइन बोर्ड, राममंदिर जैसे मुद्दों को लेकर विहिप ने सफलता हासिल की है। लव जिहाद, धर्मांतरण, गोहत्या जैसे मामलों को लेकर विहिप की लड़ाई जारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष विजय किशोर मिश्र ने सभी प्रखंडों में रामायण परीक्षा कराने व युवाओं को त्रिशूल से दीक्षित करने को कहा। बैठक में विजय प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष, बलराम को जिला सत्संग प्रमुख व सुनीता को जिला मातृशक्ति संयोजिका बनाया गया। इसके साथ ही तरबगंज प्रखंड में प्रमोद पांडेय को प्रचार प्रमुख, धनंजय तिवारी को सेवा प्रमुख व रवि मिश्र को सह संयोजक बजरंग दल मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सहमंत्री गोपाल सिंह ने की। इस दौरान पंकज सिंह, जनार्दन सिंह, सुनील निषाद, राहुल, राजेश, संतोष, गुड्डू कौशल, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)