फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के 18271 पदों का आरक्षण तय, सूची का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के 18271 पदों के आरक्षण की तैयारी पूरी हो गई है। आरक्षण के प्रस्ताव तैयार होने के बाद अब सूची पर निगाहें टिकी हैं। इसमें 1214 प्रधान के पदों के आरक्षण की जानकारी के लिए हर कोई बेचैन दिखा।
विज्ञापन

आरक्षण कार्रवाई पूरी सतर्कता के साथ हो रही है और जिले के अफसर आरक्षण के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए बारीकी से परीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी के पास जाने से पहले कोई भी चूक न रहने पाए, इसके लिए पूरी पत्रावली खंगाली जा रही है।
जिले की 1214 पंचायतों में प्रधान पदों के 519 पंचायतों को आरक्षित कर दिया गया है। महिलाओं के लिए 226 सीटें रिजर्व होंगी। 71 पंचायतों अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं और 127 पंचायतें अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

112 पंचायतों को अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए सीटें तय की गई हैं। वहीं 209 पंचायतों को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। 226 पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 469 पंचायतें तय कर दी गई हैं।
इसके साथ ही जिला पंचायत के 65 पदों, सदस्य के 15410 पदों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1612 पदों के आरक्षण के प्रस्ताव तैयार हो गए हैं। सीडीओ और डीपीआरओ की टीम पूरे दिन आरक्षण के प्रस्तावों के परीक्षण में जुुटी रही।
माना जा रहा है कि मंगलवार की देरशाम या फिर बुधवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी जाएगी। अभी तक आरक्षण की सूची को काफी गोपनीय रखी जा रही है।
पंचायतों के आरक्षण तय होने के बाद सियासी घमासान तेज हो जाएगा। बुधवार के बाद गांवों में चुनावी शोर बढ़ना तय है। अभी तक सिर्फ लोग चुप्पी साधे हैं कि आरक्षण न जाने क्या तस्वीर होगी। कई गांवों में तो शोर भी शुरू हो गया है।
ब्लाक से ही आरक्षण की जानकारी कुछ लोगों को मिल गई है। इसकी खासी चर्चा रही है, लेकिन आरक्षण की पुष्टि का सभी को बेसब्री से इंतजार है। चुनाव लड़ने वाले करीब 50 हजार से अधिक लोगों की निगाहें आरक्षण की सूची पर टिकी है।
जिले की 1612 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 65 जिला पंचायत सीटों के आरक्षण पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुईं हैं। माना जा रहा है कि इन सीटों पर भी आरक्षण नए सिरे से ही होगा। कारण इनके चक्रानुक्रम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
पंचायतों के साथ ही गांव पंचायतों में प्रधान के अलावा सदस्यों के पदों पर भले ही ज्यादा जोर नहीं रहता लेकिन आरक्षण वहां भी होना है। 15410 सदस्यों के पदों पर आरक्षण की प्रक्रिया ब्लाक स्तर से होगी। जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण पर पंचायत के नेताओं की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें