फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों को लगा कोरोनरोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरुआत में सोमवार को बुजुर्गों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों के बाद अब 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों व 45 से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों का टीकाकरण होना है।
सोमवार को जिला अस्पताल महिला अस्पताल व एससीपीएम अस्पताल में टीकाकरण शिविर चलाया गया। टीकाकरण के लिए 60 साल से अधिक आयु वाले 210 बुजुर्गों को चयनित किया गया था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ देवराज ने बताया कि अब 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। कोरोना रोधी टीका चयनित सरकारी व निजी अस्पतालों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए 250 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा। अस्पतालों में कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें