फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तालाब खोदाई दिखाकर चार लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायतों में बिना काम कराए बजट निकालने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक और मामला सामने आया है। पंचायत चुनाव के दौरान एक पंचायत में दो तालाबों की खोदाई दिखाकर चार लाख का बजट निकाल लिया है। इसकी शिकायत ब्लॉक से हुई है और बीडीओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई ग्राम पंचायतों में घपले की शिकायतें हो चुकी हैं, यहां तक की ग्रामीण सरकारी शिकायतों के बाद कार्रवाई न होने पर समाधान न मिलने पर अदालत में भी जांच की मांग कर चुके हैं।
चुनाव अधिसूचना लागू हो जाने और गांव की सरकारें भंग होने पर भी कागजों में काम होते रहे और सरकारी धन निकालते रहे। शिकायत होने के बाद भी से संबंधित अधिकारी कर्मचारी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

मामला ग्राम पंचायत पूरे सिधारी का है। यहां दो तालाबों की खोदाई का काम दिखा कर चार लाख निकाल लिए गए। पूरे सिधारी के ही निवासी शुभकरण तिवारी ने आईजीआरएस पर किए हैं।
शिकायत में यह दावा किया है कि पूरे सिधारी के माफी पुरवा में चिकनी तालाब और बड़का तालाब की खुदाई के लिए चार लाख रूपये निकाला गया है। आरोप है कि मौके पर कोई भी काम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र भी दिया है। खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है और जांच कराई जाएगी। कमी मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें