फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आसमान से बरस रही राहत, बदइंतजामी बन रही आफत

Tue, 08 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शहर में बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मगर बदइंतजामी की वजह से कई मोहल्ले के लोगों के लिए यह किसी आफत से कम नहीं है। लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने के साथ महिलाओं सहित अन्य को घर से बाहर निकलने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार को हुई बारिश से कई क्षेत्रों में पानी भर गया।
विज्ञापन

शहर में दुखहरणनाथ मंदिर के सामने से पटेलनगर ईदगाह होते हुए गुड्डूमल चौराहा जाने वाले मार्ग पर आधे घंटे की बारिश में सड़क लबालब हो जाती है। यही हाल न्यू कैलाशपुरी कॉलोनी का है। यहां 10 वर्ष से जलभराव की समस्या है। पिछले दिनों मोहल्ले के लोगों ने चंदा लगाकर पानी की निकासी कराई थी। अब एक बार फिर कॉलोनी के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है।
आवास विकास कॉलोनी में भी जलभराव की समस्या रहती है। बिजली उपकेंद्र के सामने ही काफी पानी भरा हुआ है।

शहर में बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद

शहर में बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें