फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे राहत सामग्री : प्रभारी मंत्री

Wed, 19 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ऐली परसौली में बाढ़ का जायजा लेते प्रभारी मंत्री आशीष पटेल, डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक प्रेमन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। बाढ़ के पानी से घिरे ऐली परसौली गांव में बुधवार को प्रभारी मंत्री आशीष पटेल पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। इस दौरान 500 बाढ़ राहत सामग्री किट बांटी गईं। कटान से प्रभावित छह किसानों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि के चेक भी दिए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिकारियों को हर हाल में राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की सराहना की।
विज्ञापन


राहत किट के साथ छाता, टॉर्च और मच्छरदानी भी दी
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की पहल पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट के साथ छाता, टॉर्च और मच्छरदानी भी दी गई। प्रभारी मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राहत सामग्री के साथ दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुओं की भी व्यवस्था की है। इस मौके पर तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल के अतिरिक्त अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें