फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव हताश हैं, इसलिए फैला रहे अफवाह : आशीष पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दूसरों को अफवाह फैलाने वाला कहते-कहते खुद अफवाह फैलाने वाले बन गए हैं। उनके अंदर 2027 को लेकर निराशा है, जो अफवाह के रूप में बाहर निकल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2027 में एनडीए की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उनके दावे का आधार क्या है और ऐसा कौन सा वीआईपी सूत्र है, जो उन्हें यह जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है अखिलेश यादव धीरे-धीरे परेशानी की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 में भी अखिलेश यादव अपनी सरकार बनने का दावा कर चुके हैं। अब उनके सामने बड़ा लक्ष्य है कि वह अपने दावे को सिद्ध करें। आजम खां की यूनिवर्सिटी समेत कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव के सवालों पर मंत्री ने कहा कि आजम खां के मामले में सरकार निष्पक्ष है। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। यदि कहीं अवैध काम हुआ है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें