फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रात में बूंदाबांदी से राहत, दिन में धूप ने फिर किया परेशान

Wed, 22 May 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमस, गर्मी व तेज धूप लोगों को खासा परेशान कर रही है। इसी बीच सोमवार रात आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दिन में भी उमस बरकरार रहने से लोग परेशान रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर, कई क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 12 बजे तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली मगर मंगलवार सुबह चटख धूप ने लोगों को एक बार फिर परेशान कर दिया। दोपहर में सड़कें सुनसान रहीं। लोग घर में ही रहे। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
वहीं, आंधी के कारण सोमवार देर शाम क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। मंगलवार भोर चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। गोंडा से आने वाली 33 केवी लाइन को धानेपुर व मेहनौन उपकेंद्र से जोड़ा गया है। ऐसे में जब भी 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होती है तो दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह ने बताया कि शाम को अचानक आंधी आ गई। इससे 220 केवीए गोंडा के समीप दो पेड़ गिरने से ब्रेकडाउन हो गया। जिसे मंगलवार भोर चार बजे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। इटियाथोक क्षेत्र में देर रात करीब 12 बजे आई आंधी व बारिश से क्षेत्र के डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, खरगूपुर ईस्ट और साउथ फीडर की लाइनें ब्रेकडाउन में चली गईं। सुबह करीब दस बजे संविदाकर्मियों ने फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें