फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन को कुत्तों ने नोचकर किया घायल

विज्ञापन
गोंडा में करनैलगंज के पारा में घायल हिरन। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पारा में गुरुवार की सुबह एक हिरन को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। गांव के अशोक प्रजापति ने बताया कि सुबह वे अपने खेतों की तरफ गए थे। उसी बीच देखा कि उनके खेत मे एक हिरन को कई कुत्ते दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की मदद से कुत्तों को भगाया और घायल हिरन को अपने घर ले आये। जिसकी सूचना डायल 112 पर दी तथा वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पशु चिकित्सक को बुलाया और उसका इलाज कराया। बाद में वन विभाग के कर्मी ने पहुंचकर हिरन को गांव में ही एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें