फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धान क्रय के लिए पंजीकरण शुरू, 96 केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इस बार 96 क्रय केंद्रों के माध्यम से 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। ग्रेड ए का धान 2310 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार एक लाख 38 हजार 683 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई की गई है। कृषि विभाग के अनुसार इस बार तीन लाख 85 हजार 840 मीट्रिकटन धान की पैदावार होने की संभावना है। सरकारी दर पर धान खरीदने के लिए विपणन विभाग ने कमर कस ली है। किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसानों को धान बेचने के लिए विभाग की बेवसाइट पर खुद या जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। जिसके लिए किसानों को धान उत्पादित भूमि का विवरण, ऑनलाइन खतौनी की नकल, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो व सक्रिय बैंक खाता का पासबुक लाना अनिवार्य है। इस बार सिर्फ सक्रिय खाता ही दर्ज किया जाएगा। जिससे धान बेचने के बाद किसानों के खाते में भुगतान होने में दिक्कत न हो सके।
डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि पंजीकरण के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर लॉगइन कर विवरण भरा जा सकता है। इसी पोर्टल पर नवीनीकरण भी होगा। पहले पंजीकरण कर चुके किसानों को सिर्फ नवीनीकरण कराना होगा। वहीं यूपी किसान मित्र एप डाउनलोड कर पंजीकरण किया जा सकता है। एप पर किसान पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर अंकित करें, जिससे ओटीपी सत्यापित करवाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें