फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 20 मदरसों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति

Mon, 14 Jul 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मानकों की अनदेखी करने वाले 20 मदरसों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन मदरसों को कई बार नियमों का पालन करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में अब विभाग ने मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड को भेजा है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि इन मदरसों में मदरसा नियमावली 2016 की शर्तों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए इन मदरसों के बच्चों का नामांकन पास के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराने की प्रक्रिया चल रही है। मान्यता रद्द करने का अधिकार रजिस्ट्रार उ.प्र. मदरसा परिषद बोर्ड के पास है, इसलिए अंतिम निर्णय उनके स्तर पर होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें