राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में लगे स्टॉल पर खरीददारी करती महिलाएं। स्रोत: आयोजक
गोंडा। सावन मेले में महिलाओं ने हरी-हरी चूड़िया, शृंगार का सामान, लड्डू गोपाल की पोशाक, राखी आदि सामान खरीदा। बच्चों ने बैलून गेम खेला।
शहर के रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार शाम को जागृत महिला मंडल की ओर से सावन मेले का आयोजन किया गया। वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, देवरिया जिले के लोगों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए। खानपान, लाख की हरी-हरी चूड़ियाें, बेडशीट, ज्वैलरी, साड़ियां, लड्डू गोपाल की पोशाक, राखियों के स्टॉल लगाए गए थे। मेले में बच्चों के झूले, सेल्फी पॉइंट और पंडाल को हरी पत्तियों एवं रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाया गया था। छोटे-छोटे बच्चों के लिए बैलून गेम का आयोजन किया गया। जिसमें 15 बच्चों ने हिस्सा लिया। सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अनामिका बंसल, मीनू पचेरिया, पूनम मित्तल, बेनू अग्रवाल, डॉ. नेहा नेवटिया, प्रीति अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, कविता बंसल, रेनू अग्रवाल, सरिता नेवटिया, सोनम केडिया आदि मौजूद रहीं। (संवाद)